विजयनगर साम्राज्य

विजयनगर साम्राज्य


  • विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336ई० में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी। विजयनगर का शाब्दिक अर्थ है- जीत का शहर।
  • विजयनगर साम्राज्य क्रमशा निम्न वंश ने शासन किया-
    • संगम, 
    • सलुब, 
    • तुलुब एवं 
    • अरावीडु वंश ।


संगम वंश
  • हरिहर एवं बुक्का ने विजयनगर की स्थापना की विद्यारण्य संत से आशीर्वाद प्राप्त करके की थी।
  • हरिहर एवं बुक्का ने अपने पिता संगम के नाम पर संगम राजवंश की स्थापना की।
  • विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी थी। विजयनगर साम्राज्य के खंडहर तुगंभद्रा नदी पर स्थित है।
  • हरिहर एवं बुक्का पहले काकतीय शासक प्रताप रुद्रदेव के सेवक थे।
  • हरिहर द्वितीय ने संगम शासकों में सबसे पहले महाराजाधिराज की उपाधि धारण की थी।
  • इटली का यात्री निकोलो कांटी विजयनगर की यात्रा पर देवराय प्रथम के शासनकाल में आया था।
  • फारसी राजदूत अब्दुल रजाक देवराय द्वितीय के शासनकाल में विजयनगर आया था।
  • संगम वंश का सबसे प्रतापी राजा देवराय द्वितीय था। इससे इमाडिदेवराय भी कहा जाता था।
  • प्रसिद्ध तेलुगु कवि श्रीनाथ कुछ दिनों तक देवराय द्वितीय के दरबार में रहे।
  • एक अभिलेख में देवराय द्वितीय को जगबेटकर (हाथियों का शिकारी) कहा गया है।
  • देवराय द्वितीय ने संस्कृत ग्रंथ महानाटक सुधानिधि एवम ब्रह्मसूत्र पर भाष्य लिखा।
  • मल्लिकार्जुन को प्रौढ़ देवराय भी कहा जाता था।


सालुव वंश (1485 से 1506ई० तक)
  • सालुव नरसिंह ने विजय नगर में दूसरे राजवंश सालुव वंश की स्थापना की।
  • सालुव वंश के बाद विजय नगर पर तुलुव वंश का शासन स्थापित हुआ।


तुलुव वंश (1505-1565ई०)
  • तुलुव वंश की स्थापना वीर नरसिंह ने की थी।
  • तुलुव वंश का महान शासक कृष्णदेव राय था। वह 8 अगस्त 1509 ईस्वी को शासक बना।
  • सालुव तिम्मा, कृष्णदेवराय का योग्य मंत्री एवं सेनापति था।
  • कृष्णदेवराय के शासनकाल में पुर्तगाली यात्री डोमिगोस पायस विजयनगर की यात्रा पर आया था।
  • कृष्ण देवराय के दरबार में तेलुगु साहित्य के 8 सर्वश्रेष्ठ कवि रहते थे जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता था।
  • कृष्ण देवराय ने तेलुगु में अमुक्तमाल्यद एवं संस्कृत में जाम्बवती कल्याणम की रचना की।
  • पांडुरंग महत्म्यम्  की रचना तेनालीराम रामकृष्ण ने की थी।
  • कृष्णदेव राय के शासन काल को तेलुगु साहित्य का क्लासिक युग कहा गया है।
  • नागलपुर नामक नए नगर, हजारा एवं विट्ठल स्वामी मंदिर का निर्माण कृष्णदेव राय ने करवाया था।
  • कृष्णदेव राय की मृत्यु 1529 ईसवी में हो गई।
  • तुलुव वंश का अंतिम शासक सदाशिव था।
  • राक्षसी-तंगड़ी या तालीकोटा या बन्नीहट्टी का युद्ध 25 जनवरी 1565 ईस्वी में हुआ। इसी युद्ध के कारण विजयनगर का पतन हुआ।
  • विजय नगर के विरुद्ध बने दक्षिण राज्यों के संघ में शामिल था- बीजापुर , अहमदनगर , गोलकुंडा,  एवं बिदर इस संयुक्त मोर्चे का नेतृत्व अली आदिलशाह कर रहा था।
  • तालीकोटा का युद्ध में विजय नगर का नेतृत्व रामराय कर रहा था।
  • तालीकोटा युद्ध के बाद सदस्यों ने तिरुमल के सहयोग से पेनुकोंडा को राजधानी बनाकर शासन करना प्रारंभ किया।


अरावीडु वंश (1570-1650 ई०)
  • विजयनगर के चौथे राजवंश  अरावीडु वंश की स्थापना तिरुमल ने सदाशिव को अपदस्थ कर पेनुकोंडा में किया।
  • अरावीडु वंश का अंतिम शासक रंग तृतीय था।
  • अरावीडु शासक वेंकट द्वितीय के शासनकाल में ही वोडेयार ने 1612 ईस्वी में मैसूर राज्य की स्थापना की थी।
  • विजयनगर साम्राज्य की प्रशासनिक इकाई का घटते हुए क्रम में इस प्रकार था-प्रांत (मंडल) > कोट्टम या वलनाडु (जिला) > नाडु > मेलाग्राम (50 ग्राम का समूह) > ऊर  (ग्राम)।
  • विजयनगर कालीन सेनानायकों को नायक कहा जाता था। यह नायक वस्तुतः भूसामंत थे जिन्हें राजा वेतन के बदले अथवा उनकी अधीनस्थ सेना के रखरखाव के लिए विशेष भूखंड दे देता था जो अमरम् कहलाता था।
  • विजयनगर साम्राज्य की आय का सबसे बड़ा स्रोत लगाना था।


Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्र प्रांतीय राज्य

सल्तनत काल