बहमनी राज्य
बहमनी राज्य
- मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में 1347 ईस्वी में हसनगुंग ने बहमनी राज्य की स्थापना की वह अलाउद्दीन बहमन शाह के नाम से सिंहासन पर बैठा ।
- इसने अपनी राजधानी गुलबर्गा को बनायी।
- इसने अपने साम्राज्य को चार प्रांतों में गुलबर्गा, दौलताबाद, बरार, एवं वीदर में बांटा।
- इसकी मृत्यु 11 फरवरी 1358 ई० को हो गई।
- बहमनी वंश के प्रमुख शासक
- मोहम्मद शाह प्रथम 1358 से 1375 ई०
- अलाउद्दीन मुजाहिद शाह 1375 से 1378 ई०
- दाऊद प्रथम 1378 ई०
- मोहम्मद शाह द्वितीय 1378 से 1397 ई०
- ताजुद्दीन फिरोज 1397 से 1422 ई०
- शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम 1422 से 1436 ई०
- अलाउद्दीन अहमद द्वितीय 1436 से 1458 ई०
- सुल्तान शमसुद्दीन मोहम्मद तृतीय 1463 से 1482 ई०
- भीमा नदी के तट पर फिरोजाबाद की स्थापना ताजुद्दीन फिरोज ने की थी।
- शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम ने अपनी राजधानी गुलबर्गा से हटाकर बीदर में स्थापित की इसने बीदर का नया नाम मुहम्मदाबाद रखा।
- मोहम्मद तृतीय के शासनकाल में ख्वाजा जहां की उपाधि से महमूद गवां को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
- महमूद गवां बीदर में एक महाविद्यालय की स्थापना कराई। रियाजुल इंशा नाम से महमूद गवां के पत्रों का संग्रह किया गया।
- 1417 ईस्वी में रूसी यात्री निकितिन, बहमनी साम्राज्य की यात्रा पर आया। इस समय बहमनी राज्य पर ताजुद्दीन फिरोज का शासन था।
- कलीमुल्लाह बहमनी वंश का अंतिम शासक था। इसकी मृत्यु के समय बहमनी राज्य 5 स्वतंत्र राज्य में बट गया। इन स्वतंत्र राज्य से संबंधित विवरण इस प्रकार हैं-
राज्य
|
वंश
|
स्थापक
|
स्थापना वर्ष
|
बीजापुर
|
आदिलशाही
|
युसुफ आदिल शाह
|
1489
|
अहमदनगर
|
निजामशाही
|
मालिक अहमद
|
1490
|
बरार
|
इमादशाही
|
फ़तेहउल्लाह इमादशाह
|
1490
|
गोलकुंडा
|
कुतुबशाही
|
कुली कुतुबशाह
|
1526
|
बीदर
|
बरीदशाही
|
अमीर अली बरीद
|
1526
|
- मोहम्मद प्रथम गृहमंत्री सरफुद्दीन गौरी ने केंद्रीय शासन का कार्य कई विभागों में विभक्त किया और उसे आठ प्रधानमंत्री को सुपुर्द किया जो इस प्रकार हैं-
- वकील उस सल्तनत दिल्ली के मालिक नायक के समान।
- वजीरे कुल सभी मंत्रियों के कार्यों का निरीक्षण वकील को छोड़ कर।
- अमीर ए जुमला अर्थ विभागाध्यक्ष।
- वजीर ए अशरफ विदेश नीति एवं दरबार संबंधी कार्यों का निष्पादन।
- नाजिर वह अर्थ विभाग से संबंधित था।
- पेशवा वकील के साथ संयुक्त था।
- कोतवाल पुलिस अध्यक्ष।
- सदरे जहां न्याय विभाग धर्म तथा दान विभाग का अध्यक्ष।
- बहमनी राज्य में कुल 18 शासक हुए हैं जिन्होंने कुल मिलाकर 175 वर्ष शासन किया।
Comments
Post a Comment