भारत पर अरबों का आक्रमण

भारत पर अरबों का आक्रमण

  • मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में अरबों ने भारत पर पहला सफल आक्रमण किया।
  • अरबों ने सिंध पर 712ई० में विजय पाई थी।
  • अरब आक्रमण के समय सिंध पर दाहिर का शासन काल था।
  • भारत पर अरब वासियों के आक्रमण का मुख्य उद्देश्य धन-दौलत लूटना तथा इस्लाम धर्म का प्रचार प्रसार करना था।


महमूद गजनी
  • अलप्तगीन नामक एक तुर्क सरदार गजनी साम्राज्य का संस्थापक था।
  • अलप्तगीन का गुलाम तथा दमाद - सुबुक्तगीन था।
  • महमूद गजनी सुबुक्तगीन का पुत्र था।
  • अपने पिता के काल में गजनी खुरासान का शासक था।
  • मोहम्मद गजनी 27 वर्ष की अवस्था में 998 ईस्वी में गद्दी पर बैठा।
  • बगदाद का खलीफा अलादीन बिल्लाह ने महमूद गजनी के पद को मान्यता प्रदान करते हुए उसे 'यमीन-उद-दौला' तथा 'यामीन-ऊल-मिल्लाह' की उपाधि दी।
  • महमूद गजनी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।
  • महमूद गजनी ने भारत पर पहला आक्रमण 1001 ईस्वी में किया था। यह आक्रमण शाही राजा जयपाल के विरुद्ध था इसमें जयपाल की पराजय हुई थी।
  • महमूद गजनी का 1008 ईसवी में नगरकोट के विरुद्ध हमले को मूर्तिवाद के विरुद्ध पहली महत्वपूर्ण जीत बताई जाती है।
  • महमूद गजनी ने थानेसर के चक्र स्वामी की कांस्य से निर्मित आदमकद प्रतिमा को गजनी भेजकर रंगभूमि में रखवाया।
  • मोहम्मद गजनी का सबसे चर्चित आक्रमण 1025 ईस्वी में सोमनाथ मंदिर पर हुआ जिसमें सोमनाथ मंदिर को लूटा गया था।
  • सोमनाथ मंदिर की लूट मे उसे करीब 2000000 दीनार की संपत्ति हाथ लगी।
  • सोमनाथ मंदिर लूट कर ले जाने के क्रम में महमूद पर जाटों ने आक्रमण किया था और कुछ संपत्ति लूट ली थी।
  • महमूद गजनी का अंतिम भारतीय आक्रमण 1027 ईस्वी में जाटों के विरुद्ध था।
  • अलबरूनी, फिरदौसी, उत्बी तथा फारूखी महमूद गजनी के दरबार में रहते थे।
  • अलबरूनी द्वारा लिखी पुस्तक है किताब-उल-हिंद।
  • शाहनामा की रचना फिरदौसी ने की थी।


मोहम्मद गौरी
  • गौर मोहम्मद गजनी के अधीन एक छोटा सा राज्य था। 1173 ईस्वी में शहाबुद्दीन मोहम्मद गौरी गौर का शासक बना।
  • मोहम्मद गोरी ने भारत पर पहला आक्रमण 1175 ईस्वी में मुल्तान के विरुद्ध किया था।
  • मोहम्मद गौरी का दूसरा आक्रमण 1178 ईस्वी में पाटन (गुजरात) पर हुआ। यहां का शासक भीम द्वितीय ने गौरी को बुरी तरह परास्त किया ।
  • तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ईस्वी में गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ जिसमें पृथ्वीराज चौहान की विजय हुई।
  • तराइन का द्वितीय युद्ध 1192 ईस्वी में गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान के बीच हुआ इसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
  • चंदवार का युद्ध 1194 ईस्वी में गौरी एवं जयचंद के बीच हुआ इस युद्ध में भी गौरी को विजय प्राप्त हुई।
  • मोहम्मद ग़ोरी भारत के विजय प्रदेशों पर शासन का भार अपने गुलाम सेनापतियों को सौंपते हुए गजनी लोट गया।
  • मोहम्मद गौरी की हत्या 15 मार्च 1206 ईस्वी को कर दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्र प्रांतीय राज्य

विजयनगर साम्राज्य

सल्तनत काल