लोदी वंश

लोदी वंश (1451 से 1526 ईस्वी तक)

  • लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था।
  • 19 अप्रैल 1451 ई० को बहलोल 'बहलोल शाहगाजी' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
  • दिल्ली पर प्रथम अफगान राज्य की स्थापना का श्रेय बहलोल लोदी को दिया जाता है।
  • बहलोल लोदी ने बहलोल सिक्के का प्रचलन करवाया।
  • वह अपने सरदारों को मकसद-ए-अली कह कर पुकारता था।


निजाम ख़ान (सिकंदर लोदी) 1489-1517ई०
  • बहलोल लोदी का पुत्र निजाम ख़ान 17 जुलाई 1489 ईस्वी में 'सुल्तान सिकंदर शाह' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।
  • भूमि के लिए मापन के प्रमाणिक पैमाना गजे सिकंदरी का प्रचलन सिकंदर लोदी ने किया।
  • 1540 ई० में सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की।
  • 'गुलरूखी' शीर्षक से फारसी कविता लिखने वाला सुल्तान सिकंदर लोदी था।
  • सिकंदर लोदी ने आगरा को अपनी नई राजधानी बनाया।
  • इसके आदेश पर संस्कृत के एक आयुर्वेद ग्रंथ का फारसी में 'फरहंगे सिकंदरी' के नाम से अनुवाद हुआ।
  • इसने नगरकोट के ज्वालामुखी मंदिर की मूर्ति को तोड़कर उसके टुकड़ों को कसाइयों को मांस तौलने के लिए दे दिया था।
  • इसने मुसलमानों को ताजिया निकालने एवं मुसलमान स्त्रियों के पीरों तथा संतों के मजार पर जाने का प्रतिबंध लगा दिया।
  • गले की बीमारी के कारण सिकंदर लोदी की मृत्यु 21 नवंबर 1517 ईसवी को हो गई।
  • मोठ की मस्जिद का निर्माण सिकंदर लोदी के वजीर द्वारा करवाया गया था।


इब्राहिम लोदी (1517-1526)
  • 21 नवंबर 1517ई० को सिकंदर लोदी की मृत्यु के बाद उसी दिन उसका पुत्र इब्राहिम 'इब्राहिम शाह' की उपाधि से आगरा के सिंहासन पर बैठा।
  • 21 अप्रैल 1526 ईस्वी को पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी बाबर से हार गया इसी युद्ध में वह मारा गया।
  • बाबर को भारत पर आक्रमण के लिए निमंत्रण पंजाब के शासक दौलत ख़ान लोदी एवं इब्राहिम लोदी के चाचा आलम ख़ान ने दिया था।
  • मोठ की मस्जिद का निर्माण सिकन्दर लोदी के वजीर द्वारा करवाया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

स्वतंत्र प्रांतीय राज्य

विजयनगर साम्राज्य

सल्तनत काल